{"_id":"6aad3adfca7ed7a26e0c355e","slug":"rs-11-lakh-swindled-under-the-pretext-of-securing-a-posting-in-the-ministry-of-home-affairs-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-180983-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गृह मंत्रालय में तैनाती का झांसा देकर 11 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गृह मंत्रालय में तैनाती का झांसा देकर 11 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुलिस में तैनात महिला सफाई कर्मचारी के दामाद के भाई ने खुद को गृह मंत्रालय में तैनात बताकर अपनी पत्नी व अन्य परिजनों के साथ मिलकर नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख ठग लिए। सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जनकपुरी निवासी विकास त्यागी ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी सुधीर चौहान के भाई योगेश की सास मुजफ्फरनगर पुलिस में सफाई कर्मचारी है। उसके माध्यम से उनकी जान पहचान सुधीर चौहान से हुई थी। उसने खुद को गृह मंत्रालय में तैनात होना बताया। उसने पहचान होने के कारण किसी भी विभाग में किसी की भी संविदा पर नौकरी लगवाना बताया।
उसने वादी की पत्नी व भांजे की नौकरी लगवाने के नाम चार लाख रुपये ठग लिए। करीब सात लाख रुपये उनकी जानकारी के लोगों के भी लिए। नौकरी नहीं लगी। आरोपी ने अपनी पत्नी अंजली चौहान, भाई योगेश चौहान, भाभी माला, मुजफ्फरनगर निवासी मित्र भानु त्यागी, अजय झा और मनीष उपाध्याय, विजय चौहान के साथ मिलकर गिरोह बनाया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने सभी से अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की। आरोप है कि आरोपी के भाई ने उसे धमकी दी। आरोपी ने धमकी देकर कहा कि उसकी सास पुलिस में सफाई कर्मचारी है। इसलिए उनकी पहचान पुलिस विभाग में है। उसके भाई सुधीर चौहान की भी अच्छी जान पहचान है।
पीड़ित ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने जांच की। इसके बाद सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट हुई। एएसपी ने बताया कि आरोपी कहां के रहने वाले है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।