फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rover Ranger Camp at Chaudhary Chhotu Ram College

विद्यार्थियों को दी गई अहम जानकारी

Tue, 16 Feb 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rover Ranger Camp at Chaudhary Chhotu Ram College
चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज में रोवर्स रेजंर्स शिविर के समापन पर सम्मानित अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विद्यार्थियों को दी गई अहम जानकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम कॉलेज के रोवर रेंजर कैंप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। छात्र-छात्राओं को शिविर का महत्व समझाने के साथ समाजसेवा के लिए प्रेरणा दी गई।

शुभारंभ ध्वजारोहण झंडा गीत और सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य आयुक्त उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड कंचन प्रभा शुक्ला ने रोवर रेंजर को एक सफल कैंप के लिए बधाई दी। समाज में उनके योगदान तथा उनके कर्तव्यों का बोध कराया। उन्होंने रोवर रेंजर के मुख्य सिद्धांतों प्रसन्न रहो, कोशिश करो, तैयार रहो, सेवा करो को विस्तार पूर्वक समझाया। प्राचार्य नरेश मलिक ने छात्र छात्राओं को विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। जल संरक्षण व सड़क सुरक्षा को लेकर भी सजग रहने को कहा। तंबू निर्माण तथा फूड प्लाजा में प्रभा तथा गुंजन का विशेष सहयोग रहा। तंबू निर्माण में मोर टोली प्रथम, टाइगर टोली द्वितीय तथा गुलाब टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ हरिओम शर्मा ने विजेता टोलियों को बधाई दी और कहा कि आपने जो प्रशिक्षण से सीखा है उसे अपने जीवन में भी आत्मसात करना है। भारत का एक जिम्मेदार नागरिक बनना है। कार्यक्रम में हरेंद्र सिरोही, डॉ इंद्रजीत, डॉ अरुण, डॉ केपी सिंह, डॉ विजय ढाका, डॉ रवीश, डॉ अभिषेक डॉ दुष्यंत, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed