फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Route diversion, vehicle ban on Bhagat Singh Road

रूट डायवर्जन, भगत सिंह रोड पर वाहन बैन

Sat, 22 Oct 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Route diversion, vehicle ban on Bhagat Singh Road
मुजफ्फरनगर। त्योहारों पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। शहर के भगत सिंह रोड पर चुपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 27 अक्तूबर तक नए रूट डायवर्जन प्लान का पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

त्योहार के कारण शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई है। पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के मद्देनजर रूट डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए रूट डायवर्ट किया है। बाजार में खरीदारी और वाहन चालकों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसलिए एडवाइजरी का पालन करें। टाउन हॉल में वाहन पार्किंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन

रूट डायवर्ट
- शिव चौक और अन्य बाजारों में चुपहिया वाहनों पर प्रतिबंध
- भगत सिंह रोड पर भी चुपहिया वाहन पर प्रतिबंध
- मीनाक्षी चौक, झांसी रानी तिराहा, नॉवल्टी चौक से ई-रिक्शा व चुपहिया वाहन शिव चौक की तरफ नहीं जाएंगे।
बाजार में खड़े न करें वाहन
लोगों को असुविधा से बचाने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि लोगों से अपील की गई है कि खरीदारी के दौरान अपने वाहन बाजारों में खड़े न करें। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। भीड़ भरे बाजारों में वाहनों को ले जाने से बचें। यातायात के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चलाएगी चेकिंग अभियान
त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में पुलिस चेकिंग अभियान चलाएगा। कोर्ट रोड, झांसी की रानी रोड और शिव चौक पर पुलिस तैनात रही। इसके अलावा हनुमान चौक पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed