फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ronnie Harjipur reached the peasant labor rights march

किसान मजदूर अधिकार पदयात्रा पहुंची रोनी हरजीपुर

Sat, 14 Sep 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ronnie Harjipur reached the peasant labor rights march
13द्वठ्ठद्दष्द्ध01 एवं 01ड्ड-भाकिसं की पदयात्रा के चरथावल के गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वार? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में सहारनपुर से चली किसान अधिकार पदयात्रा चरथावल क्षेत्र के गांवों में पहुंची। किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली तक यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

भाकिस कार्यकर्ताओं और किसानों की पदयात्रा शुक्रवार को सहारनपुर के सिमलाना शुरू होकर चरथावल के बुड्ढ़ाखेड़ा पहुंची। यहां ग्रामीण सोदयाल के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पदयात्रा के आयोजकों को आश्वस्त किया कि वह उनके साथ दिल्ली जाने को तैयार है। ग्रामीण उन्हें बैलगाड़ी पर बैठाकर छिमाऊ गांव लेकर आए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन उनकी मांगों को पदयात्रा के दौरान कहीं भी मान लेता है, तो वह यात्रा समाप्त कर देंगे। कहा कि किसानों की उठाई गई मांग पूरी तरह वाजिब हैं। मांग पत्र में बिजली की समस्या, गन्ना भुगतान और किसानों की ऊपज का वाजिब दाम दिलाने सहित अनेक मांगों को शामिल किया गया है। यात्रा छिमाऊ, दूधली, गुनियाजुड्डी, बिरालसी से होकर रोनी हरजीपुर पहुंची। यहां रात्रि पड़ाव हुआ। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव, ललित राणा, औशिक त्यागी, मासूम त्यागी और अजय कुमार कुटेसरा, राजवीर सिंह पावटी, अमरीश पुंडीर, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed