फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rohana Marg's appearance will change after a long wait

लंबे इंतजार के बाद बदलेगी रोहाना मार्ग की सूरत

Thu, 11 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rohana Marg's appearance will change after a long wait
लंबे इंतजार के बाद बदलेगी रोहाना मार्ग की सूरत
विज्ञापन

चरथावल। अरसे से बदहाल चरथावल-रोहाना-छपार मार्ग के दिन बहुरेंगे। शासन ने प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विजय कश्यप के प्रयास से 16.51 करोड़ रुपये शासन से से मंजूर हो गए हैं। अमर उजाला ने कई बार जर्जर सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उजागर किया।
जनपद की मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा से संबद्ध चरथावल एवं पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में 19.500 किलोमीटर का चरथावल-छपार मार्ग उत्तराखंड को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है। सैकड़ों गांवों का संपर्क मार्ग भी है। करीब ढाई-तीन सालों से यह सड़क बदहाली से लोग आजिज आ चुके थे। अधिकांश सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। बड़े बड़े गड्ढों में आए दिन हादसे होते हैं। वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे थे। काफी दिनों से क्षेत्रवासी इस मार्ग के निर्माण की मांग उठा चुके थे। गन्ने के सीजन शुरू होने से पहले लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर मरम्मत कराकर खानापूर्ति की थी। वहीं, प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मार्ग निर्माण के लिए यह पत्र भेजा था। उन्होंने लोनिवि से प्रस्ताव मंगाया और बजट मंजूरी को वित्त विभाग को भेज दिया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंत्री विजय कश्यप को बजट मंजूरी करते हुए अवगत कराया है। ग्रामीण नितिन मलिक, पूर्व प्रधान विजयपाल, तनवीर एडवोकेट आदि ने कहा कि अरसे बाद इस मार्ग के पुनर्निर्माण की उम्मीद जगी है। इससे रोहाना और देवबंद मिल में गन्ना ढुलाई, स्कूलों में आवागमन और कस्बों के व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

वर्जन
चरथावल-रोहाना-छपार मार्ग के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। बजट आने से अब टेंडर की प्रक्रिया कराकर शीघ्र कार्य शुरू कराया जाएगा। डीबीएम और बीसी तकनीक से निर्माण होगा। इससे क्वालिटी सुधरेगी। वहीं मुजफ्फरनगर-चरथावल-थानाभवन मुख्यमार्ग का गड्ढा मुक्ति का प्रस्ताव शासन को भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय भास्कर
अधिशासी अभियंता
लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed