फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rohana bloody conflict

रोहाना में खूनी संघर्ष

Mon, 08 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 08 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rohana bloody conflict
रोहाना (मुजफ्फरनगर)। रोहाना में रविवार को खेत की डोल के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। धारदार हथियार चलने के साथ फायरिंग भी हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने पहुंचकर दोनों ओर के सात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने एक को मेरठ रेफर किया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोहाना में सतपाल और मुकेश पक्ष के बीच खेत की डोल को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को कहासुनी के बाद लोगों ने दोनों में सुलह कराई थी। रविवार सुबह फिर उसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


दोनाें ओर से धारदार हथियार चले। इस दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए। सतपाल पक्ष के मनीष, सीता, अक्षय और मुकेश पक्ष से मुकेश, मांगा, गौरव, अंकुर को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने अंकुर को मेरठ रेफर कर दिया। दोनों पक्ष की तरफ से रोहाना पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed