फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbry of 70 lakhs in a jwellry showroom in Muzaffarangar last night

मुजफ्फरनगर: बड़े सर्राफ रामकुमार ज्वैलर्स के शोरूम से 70 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश

Sun, 07 Nov 2021 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Nov 2021 02:07 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार शहर के बड़े सर्राफ रामकुमार ज्वैलर्स के यहां से चोर हाथ की सफाई दिखाते हुए लगभग 70 से 80 लाख रुपए के सोने के जेवर उड़ा ले गए।

विज्ञापन
Robbry of 70 lakhs in a jwellry showroom in Muzaffarangar last night
shop - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को एक बड़े ज्वैलरी शोरूम में बदमाशों ने 70 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। बताया गया कि शोरूम मालिक को चोरी का उस वक्त मालूम पड़ा जब वह स्टाॅक का मिलान करने के लिए शोरूम पर पहुंचा। वहीं इतनी कीमत के जेवर चोरी होने पर कारोबारी भी सकते में आ गया। शोरूम मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलि ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के बड़े सर्राफ रामकुमार ज्वैलर्स के यहां से चोर हाथ की सफाई दिखाते हुए लगभग 70 से 80 लाख रुपए के सोने के जेवर उड़ा ले गए। भगतसिंह रोड स्थित ज्वैलरी शोरूम पर चोरी का पता तब चला, जब दिन भर की बिक्री के बाद शाम को माल का मिलान किया गया।
विज्ञापन

 

इसमें एक डिब्बा गायब मिला, जिसमें सोने की चेन थी। इनकी कीमत 70 से 80 लाख रुपये बताई गई है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। चोर का कारनामा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। पुलिस घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहारा ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed