{"_id":"5ffb3db08ebc3e2e2216383c","slug":"robbery-from-woman-in-new-mandi-muzaffarnagar-news-mrt51988179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई मंडी में महिला से पर्स छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई मंडी में महिला से पर्स छीना
विज्ञापन
नई मंडी में महिला से लूटपाट
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित नई मंडी गऊशाला रोड पर ई-रिक्शा में बैठी महिला से एक्टिवा सवार युवक पर्स लूटकर फरार हो गया। पर्स में 70 हजार की नगदी, मोबाइल और बैंक की चेकबुक व अन्य कागजात थे। एसपी सिटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित दंपती से जानकारी लेकर आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
नई मंडी के मांडी की धर्मशाला के पास रहने वाले अनिल रस्तोगी रविवार शाम पत्नी प्रीति व बच्चों के साथ शहर क्षेत्र में आए थे। यहां से देर रात घर लौटने के लिए उन्होंने झांसी रानी चौक से ई-रिक्शा ली थी। जैसे ही ई-रिक्शा भोपा पुल उतरकर नई मंडी स्थित गऊशाला रोड पर पहुंची, अनिल रस्तोगी उसे वहीं रोककर पास ही स्थित दुकान से मिठाई लेने चले गए, जबकि प्रीति बच्चों के साथ ई-रिक्शा में ही बैठी रही। आरोप है कि इसी दौरान सफेद रंग के एक्टिवा पर एक युवक वहां पहुंचा और ई-रिक्शा में बैठी प्रीति से उसका पर्स लूटकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश में शहर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। बाद में पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर देते हुए पर्स में करीब 70 हजार की नगदी, मोबाइल, बैंक की चेकबुक व अन्य कागजात होने की जानकारी दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
एक सप्ताह में दूसरी बड़ी लूट
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर लूट की यह दूसरी बड़ी वारदात है। जहां यह घटना हुई, उसके पास सड़क के दूसरी ओर पुलिस चेकपोस्ट स्थित है, इसके बावजूद लुटेरा घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गया। वहीं, इससे पहले हाइड्रिल विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय अग्रवाल के घर दंपती को बंधक बनाकर लाखों की लूट को अंजाम दिया गया था। इस वारदात में पुलिस अब तक किसी तरह के सुराग तक नहीं लुटा पाई है।