फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery from brother sister on Bhikki Marg

भिक्की मार्ग पर भाई बहन से लूटपाट

Wed, 16 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Robbery from brother sister on Bhikki Marg
मुजफ्फरनगर, सिखेड़ा। क्षेत्र में बेखौफ लुटेरों का आतंक बढता जा रहा है । रविवार की रात लूट की घटना अभी खुली भी नहीं, कि लुटेरों ने डाक्टर के यहां दवाई लेने जा रहे सिकरेडा- भिक्की मार्ग पर बाइक सवार और उसकी बहन से लूटपाट की घटना को अंजाम दे डाला। सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की काफी तलाश की लेकिन वह मिल नहीं पाए। लूट की घटनाओं से पुलिस में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूरा निवासी इंतजार पुत्र जमीर बाइक पर अपनी बहन के साथ सिखेड़ा में डॉक्टर के यहां दवाई लेने जा रहा था। जैसे ही वह भंडूरा से निकलकर भिक्की चौराहे के पास पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे 18 हजार रुपये और मोबाइल तथा उसकी बहन की सोने की चैन लूट ली और फरार हो गए। पुलिस आनन - फानन में मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई भी हाथ नही लग पाया । गौरतलब है कि रविवार को भी अज्ञात बदमाशों ने रिश्तेदारी में जा रहे फुगाना थाना क्षेत्र के जोगिया खेड़ा निवासी आकिल से सिखेड़ा से दाहखेडी के बीच चार अज्ञात बदमाशों ने रजबहा के पास आतंकित कर 1.18 लाख की नकदी और बाइक लूट ली थी । आकिल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चार बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एक के बाद एक लूट की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed