{"_id":"5e63eff88ebc3eebbe7e2379","slug":"robber-caught-in-encounter-partner-absconding-muzaffarnagar-news-mrt472705495","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, साथी फरार
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, साथी फरार
भोपा। क्षेत्र के गांव रहमतपुर रजबहे के पास शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि देर रात गश्त के दौरान गांव रहमतपुर रजबहे की पुलिया के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े दो युवकों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर घेराबंदी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमा निवासी घोसीपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार है, जिसके कब्जे से तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ उत्तराखंड व भोपा में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, फरार बदमाश की पहचान टीटू निवासी गांव फिरोजपुर के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
दिल्ली से बरामद हुआ लापता बालक
भोपा। कस्बा निवासी चंद्रपाल का 14 वर्षीय बेटा सागर करीब दस दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बालक के दिल्ली में होने की सूचना मिली थी, जिस पर एसआई नरेशचंद शर्मा को दिल्ली भेजा गया, जहां से बालक सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पांच दुकानों के ताले तोड़कर कीमती सामान उड़ाया
मीरापुर। कस्बा स्थित बस स्टैंड के निकट भगतसिंह मार्केट में शुक्रवार देर रात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर हजारों कीमत का सामान चोरी कर लिया। कस्बे के मोहल्ला कमलियान निवासी शादाब व अब्दुल गफ्फार के गोदाम, मोहल्ला कोटला निवासी शिवम की कॉस्मेटिक शॉप, गांव खेड़ी सराय निवासी नरेंद्र की दुकान के साथ ही एक अन्य दुकान के ताले तोड़कर हजारों कीमत का सामान चोरी किया गया। शनिवार को दुकान खोलने पर व्यापारियों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एक ही रात में पांच दुकानों में ताले तोड़कर चोरी किए जाने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
मावा कारोबारी ने पुलिसकर्मी पर लगाए आरोप
छपार। थाना क्षेत्र के गांव भैंसरहेड़ी निवासी मावा कारोबारी हफ्जुर्रहमान ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बसेड़ा चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर साजिश के तहत छापा डालने का आरोप लगाया है। मावा कारोबारी ने पुलिसकर्मी पर ब्लैकमेल कर अवैध उगाही करने का भी आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं होने पर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ही खाद्य विभाग की टीम ने भैंसरहेड़ी में छापा मारकर कई मावा कारोबारियों के यहां से सैंपल लेकर सिंथेटिक मावा बरामद किया था।