फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways driver gave false information, contract terminated

Muzaffarnagar News: रोडवेज चालक ने दी थी झूठी सूचना, संविदा समाप्त

Sun, 12 Mar 2023 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
Roadways driver gave false information, contract terminated
शनिवार को गांव शिवपुरी के समीप बस के पेड़ से टकराने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/मीरापुर। मीरापुर में पेड़ से रोडवेज टकराने के मामले में चालक की लापरवाही सामने आई है। चालक ने विभागीय अधिकारियों को भी झूठी सूचना दी थी। इस कारण सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने उसकी संविदा को समाप्त कर दी है।
शनिवार की सुबह मुजफ्फरनगर डिपो की बस यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित गांव शिवपुरी के समीप बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई थी। बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आई थी। बस चालक अनिल कुमार ने बस में सवार यात्रियों और राहगीरों को स्टेयरिंग फेल होने के कारण दुर्घटना होने की बात कही थी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारी भी जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंचे थे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि गाड़ी का स्टेयरिंग फेल नहीं हुआ था। चालक अनिल कुमार लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। इस कारण बस का पहिया एक गड्ढे में गिरा और तेज गति होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। चालक व परिचालक के बयान दर्ज किए गए। चालक की संविदा को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed