फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways daily loss of two lakh

रोडवेज को हर रोज दो लाख रुपये की चपत लगा रहे डग्गामार वाहन  

Tue, 16 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways daily loss of two lakh
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
रोडवेज डिपो को हर रोज डग्गामार वाहनों से दो लाख रुपये की चपत लग रही है। शहर में सक्रिय हुए डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरएम ने अभियान चलाया। दर्जनों गाड़ियों के बारे में पत्र बनाकर एआरटीओ को भेजा गया है। यातायात पुलिस कर्मियों को भी इसके लिए अलर्ट किया गया है।    
विज्ञापन

  
जिले में बढ़ती डग्गामारी से रोडवेज डिपो को नुकसान उठाना पड़ रहा है। तमाम कार्रवाई के बाद भी डग्गामार वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार को एआरएम बीपी अग्रवाल ने पीटीओ सुधीर कुमार के साथ मिलकर अभियान चलाया। अधिकारियों ने भोपा, मेरठ, सहारनपुर रोड समेत जानसठ रोड पर डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। यहां पर टाटा मैजिक, मैक्स-पिकअप, मिनी बस समेत ऑटो अवैध रूप से सवारियां ढोते हुए मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एआरटीओ को लिखा गया है। 
विज्ञापन


उधर, रोडवेज डिपो की रोजाना कमाई करीब 20 लाख रुपये है, जबकि डग्गामारों के कारण हर रोज दो लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। डिपो अधिकारियों ने एक माह की गणना की तो करीब 32 लाख रुपये की चपत डग्गामार लगा चुके हैं। इस पर एआरएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम ने एआरटीओ प्रवर्तन, प्रशासन को इस बाबत पत्र भेजकर घाटे से अवगत कराने के साथ ही अवैध रूप से दौड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए कहा है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि अवैध रूप से दौड़ रहे डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया गया। दर्जनों वाहन मिले हैं, जिनकी रिपोर्ट बनाकर एआरटीओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed