फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways buses will run to 15 villages with a population of more than four thousand.

Muzaffarnagar News: चार हजार से ज्यादा आबादी वाले 15 गांवों तक चलेंगी रोडवेज बसें

Sat, 06 Dec 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run to 15 villages with a population of more than four thousand.
मुजफ्फरनगर। चार हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों तक परिवहन निगम की रोडवेज बस सेवा पहुंचाने की कवायद शुरू की गई है। फिलहाल निगम अधिकारियों ने जिले के देहात क्षेत्र में बस चलाने के लिए 15 गांवों को चिह्नित किया है। इसके लिए परिवहन अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा हैं ।
विज्ञापन

जिले के परिवहन निगम के बेड़े में 246 बसें है। इनमें 203 निगम व 43 बसें अनुबंधित हैं। इसके बावजूद जिले के देहात में काफी गांव ऐसे हैं, जहां रोडवेज बस की सुविधा नहीं होने से लोगों को आने व जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये लोग टेंपो व ई रिक्शा के सहारे में गांव से शहर तक आना जाना करते हैं। इस समस्या का समाधान कराने के लिए लोगों ने डीएम व अन्य अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

परिवहन निगम अधिकारियों से भी जनहित में रोडवेज बसों को चलाने की मांग की गई। परिवहन निगम अधिकारी बताते है कि जिन 15 गांवों तक रोडवेज बस सेवा पहुंचाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है, वे सभी गांव चार हजार की आबादी से ज्यादा आबादी वाले हैं। मुख्यालय से भी इस बारे में आदेश मिले हैं। फिलहाल 15 गांवों को चिह्नित किया गया है। अन्य गांवों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि जो गांव चिह्नित किए गए हैं, उन तक रोडवेज बस सेवा पहुंचाने के लिए प्रस्ताव बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है। कुछ दिन पहले 42 सीट वाली बीस मिनी बसों को देहात क्षेत्र में संचालित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed