फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways buses operational, shortage of passengers

मुजफ्फरनगर: रोडवेज बसें चालू हुईं लेकिन यात्री दिखे नदारद, नहीं की जा रही थर्मल स्क्रीनिंग

Fri, 05 Jun 2020 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses operational, shortage of passengers
बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला
करीब दो माह बाद रोडवेज बसों का संचालन तो हुआ, लेकिन यात्रियों की कमी रही। जिन्होेंने यात्रा की उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया। कई यात्रियों ने बिना मास्क लगाए बसों में यात्रा की, तो कुछ ने अपने हाथों को सैनिटाइज ही नहीं कराया।
विज्ञापन


बसों का संचालन एक जून से शुरू हो गया है। लेकिन अभी तक रोडवेज बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। शासन के आदेशनुसार बसों में बैठने से पहले यात्रियों को अपने हाथों को सैनिटाइज कराना होगा और मुंह पर मास्क लगाना होगा। जबकि, चालक और परिचालक को मुंह पर मास्क लगाने के साथ हाथों में ग्लब्स पहनने होंगे। लेकिन यहां नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन


बसों में बैठाने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जा रही थी। परिचालकों को अलग से सैनिटाइजर भी सौंपे गए हैं। हालांकि, बस अड्डे को छोड़कर दूसरे स्थानों से बसों में बैठने वाले यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज नहीं कराने की शिकायतें आईं। बस के चालक और परिचालक ने हाथों में ग्लब्स और मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। साथ ही वर्दी भी पहनी हुई थी। लेकिन कुछ यात्री मुंह पर बिना मास्क लगाए बसों में सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे यात्रियों को रोकने का प्रयास भी नहीं हुआ। यही हालत दूसरे यात्री वाहनों की भी थी। ई-रिक्शा, जुगाड़, टैक्टर-ट्राली जैसे वाहनों में भी लोग यात्रा कर रहे हैं। जिनमें शारीरिक दूरी का पालन होता, कहीं नजर नहीं आया। जिन्हें रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा हैै।

बाजारों में लोगों की भीड़, शारीरिक दूरी का पालन नहीं
लॉकडाउन के बीच खुलने वाले बाजार में लोगों की भीड़ पहुंच रही है। बाजार में पहुंचने वाले लोग सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। बैंकों के बाहर भी दोपहर तक लोगों की लंबी कतार लगी रहती है।


लॉकडाउन के बीच जरूरी सामान के लिए प्रशासन ने सुबह के 7 बजे से 4 बजे तक सामान खरीदने के लिए छूट दे रखी है। बाजार में सुबह लोगों की भीड़ पहुंच रही है। सब्जी की दुकानों समेत अन्य दुकानों पर पहुंचने वाले लोग सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बैंकों के बाहर भी लोगों की लंबी लाइन नजर आई। लाइन में लोग सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed