{"_id":"5dbb29008ebc3e016c13bc42","slug":"roadways-bus-service-of-pushkar-ajmer-balaji-closed-muzaffarnagar-news-mrt451213357","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्कर, अजमेर, बालाजी की रोडवेज बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्कर, अजमेर, बालाजी की रोडवेज बस सेवा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुष्कर, अजमेर, बालाजी की रोडवेज बस सेवा बंद
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने राजस्थान के तीर्थ पुष्कर, अजमेर, बालाजी, महावीरजी के लिए अपने बस सेवाओं को बंद कर दिया है। इन तीर्थ स्थानों के लिए पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण इन बस सेवाओं को बंद किया गया है।
मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के तीर्थ यात्रियों के लिए राजस्थान में पुष्कर, अजमेर, जयपुर, बालाजी, महावीर जी के दर्शनों के लिए रोडवेज ने काफी समय से बस सेवाएं शुरू कर रखी थी। मुजफ्फरनगर डिपो से दो बसें जयपुर, अजमेर, पुष्कर के लिए चलती थी। एक बस मेहंदीपुर बालाजी और महावीरजी के लिए चलती थी। एक नवंबर से परिवहन निगम के अधिकारियों ने इन बस सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण इन बस सेवाओं को बंद किया गया है। इन बस सेवाओं का लोड फैक्टर 50 प्रतिशत भी कम आ रहा था, जबकि औसत लोड फैक्टर 67 प्रतिशत होना जरुरी है। इसी कारण इन बस सेवाओं को बंद किया गया है।