{"_id":"62bf3c839a57d8114124254a","slug":"roadways-bus-hit-the-canter-helper-died-khatauli-news-mrt595256084","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने कैंटर में मारी टक्कर, हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने कैंटर में मारी टक्कर, हेल्पर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात एक ढाबे के सामने खड़े कैंटर में उत्तराखंड की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर में सो रहे परिचालक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार चालक सहित 15 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैंटर मालिक ने अज्ञात बस चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिहार के वैशाली जिले के गांव चैनपुर निवासी अमित पुत्र नागेंद्र शाह बृहस्पतिवार की रात अपने चालक के साथ खाली कैंटर लेकर उत्तराखंड से आ रहा था। दोनों ने कैंटर को गांव बिजोपुरा चौराहे के पास एक ढाबे के सामने रोक दिया। हेल्पर अमित कैटर में सोता रहा जबकि चालक ढाबे पर खाना खाने के लिए चला गया। इसी दौरान उत्तराखंड की तरफ से आई एक रोडवेज बस ने कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में हेल्पर अमित की मौत हो गई जबकि बस में सवार चालक सहित 14 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अमित के शव को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद कैंटर और बस चालक दोनों फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैंटर के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने के बाद पुलिस ने हादसे की सूचना उसे दी। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह कैंटर मालिक दिल्ली के मोहल्ला स्वतंत्र नगर नरेला निवासी आशीष दहिया थाने पहुंचे। उन्होंने अज्ञात बस चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी बताया कि हादसे में बस में सवार लोगों को मामूली चोट आई थी। वे प्राथमिक उपचार करा कर अन्य वाहनों में सवार होकर चले गए।
ये लोग हुए घायल
- देहरादून निवासी सुरेंद्र
- पौढी गढ़वाल गौरव
- बिजनौर निवासी विनीत
- रायपुर देहरादून निवासी भरत सिंह
- विकासनगर देहरादून निवासी पंचराम
- टीहरी गढ़वाल निवासी गौरव कोठीयाल
- दिल्ली प्रताप नगर निवासी पूनम
- विकासनगर देहरादून निवासी उमरप्रीत
- टीहरी गढ़वाल निवासी नीरज
- विकास नगर देहरादून निवासी सुरेंद्र व राहुल
- देहरादून निवासी सुनीता
- चमौली गढ़वाल निवासी भरत सिंह
- डाक पत्थर देहरादून निवासी शुभम
- दिल्ली निवासी मंजीत
हाइवे कार पलटी, एक की मौत, दो घायल
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। सठेड़ी गंग नहर पुल के पास अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी। कार सवार दिल्ली निवासी तीन लोग घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित किया। दिल्ली के नरेला निवासी राकेश कुमार, सोनू और मोहित शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे कार से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर सठेड़ी गंग नहर पुल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की सहायता से तीनों को मोदीपुरम के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल राकेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक राकेश के परिजनों को दी। परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घटना के संबंध में अभी तक रतनपुरी थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
विज्ञापन
हादसे में घायल गाजियाबाद निवासी युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। करीब एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद सिहानी गेट निवासी सुरेश वर्मा और आशू 25 जून की रात बाइक से हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। पचैंडा बाइपास पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया था। परिजन उन्हें दिल्ली सफदरगंज अस्पताल ले गए थे। सुरेश की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मगर, बिना पुलिस रिपोर्ट के शव परिजनों को देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मृतक की मां सीमा देवी अपने परिजनों के साथ नई मंडी कोतवाली पहुंची और हादसे का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।