{"_id":"640c83afb3e17cba100a21d4","slug":"roadways-bus-collided-with-tree-due-to-steering-failure-muzaffarnagar-news-c-14-1-149904-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्टेयरिंग फेल होने से रोडवेज बस पेड़ से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्टेयरिंग फेल होने से रोडवेज बस पेड़ से टकराई
विज्ञापन
लखनऊ जा रही मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार
कई यात्रियों को आई मामूली चोटें, दूसरी बस से किया गया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। स्टेयरिंग फेल होने से लखनऊ जा रही मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोटें आई। परिवहन निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस शनिवार सुबह करीब नौ बजे यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी के समीप पहुंची तो बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और सवारियों को बस से उतारा।
इस हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोट आई हैं। हादसे की सूचना पर मुजफ्फरनगर से परिवहन निगम के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद बस में सवार सभी यात्रियों को अन्य बसों से रवाना किया गया।
विज्ञापन
मनोरोगी युवक से कुकर्म, मुकदमा दर्ज
मीरापुर। गांव रहड़वा स्थित शिव मंदिर के महंत मदन गिरी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पास काफी समय से पड़ोसी गांव निवासी 30 वर्षीय मनोरोगी युवक रहता हैं। होली के त्योहार पर वे बाहर गए हुए थे। मनोरोगी युवक घर पर अकेला था। शनिवार सुबह एक युवक अंजू मंदिर में आया और उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को डॉक्टरी के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रामराज सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।