फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roads will make life of villagers happy: Sanjeev Balyan

सड़कों से खुशहाल होगा ग्रामीणों का जीवन : संजीव बालियान

Sat, 23 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Roads will make life of villagers happy: Sanjeev Balyan
तितावी क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री संजीव बालियान ने सड़को का किया शिलान्यास। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री डॉ. सजीव बालियान ने कहा कि सड़कों से आमजन के जीवन स्तर में सुधार होता है। जिले में गांव से लेकर शहरों तक की सड़कों की हालत सुधारने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 78 करोड़ से 128 किमी की सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

चरथावल विधानसभा क्षेत्र के धनसैनी और मोहम्मदपुर मॉडर्न में केंद्रीय मंत्री ने दोनों क्षेत्र के मार्गों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आमजन की परेशानियों को समझा और समाधान कराया। हर तबके तक सरकार की योजनाएं पहुंची है। आचार संहिता हटने के बाद फिर से विकास का पहिया घूमने लगा है। तितावी से नसीरपुर और लड़वा तक बनने वाला 5.5 किमी का मार्ग 3.10 और धौलरा से बुड़ीना कलां होते हुए साल्हाखेड़ी जाने वाला 8.2 किमी का मार्ग 3.70 करोड़ की लागत से बनेगा। दोनों मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सपना कश्यप, जोगिंद्र काला, सन्नी प्रधान, धर्मेंद्र कश्यप, जितेंद्र प्रधान, शिवराज प्रधान, वरुण, अजय कुमार, जितेंद्र, रमन चौधरी और सुमित कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed