फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roads in Muzaffarnagar

कांवड़ियों को जख्म दे रही मुजफ्फरनगर की सड़कें

Mon, 25 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Roads in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर की टूटी सड़कों से होकर गुजरते कांवड़िए। - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों का सैलाब उमड़ना शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग कांवड़ियों के बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान हो रहा है। इस बार भोलों को सिस्टम की यातनाएं झेलनी पड़ रही हैं। इस बार कांवड़ियों को टूटी सड़कों और कंकरों के ऊपर से होकर गुजरना पड़ रहा है। मार्ग पर खराब पड़े हैंडपंप का रिबोर तक नहीं हो पाया है। चिकित्सा के लिए गठित टीमें भी सक्रिय नहीं हैं। 
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को लेकर प्रतिवर्ष युद्घस्तर पर तैयारियां होती थी। सभी विभाग अलर्ट रहते थे। इस बार कांवड़ यात्रा का महा सैलाब शुरू हो चुका है। सड़कों की हालत बेहद खराब है, जो सड़कें टूटी थी उनकी मरम्मत नहीं हो पाई। कई जगहों पर कांवड़ियों को कंकरों के ऊपर से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा की जिस तरह मॉनीटरिंग की जानी चाहिए थी, वह नहीं हो पाई। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी हैंडपंपों की प्रतिवर्ष जांच होती थी। खराब हैंडपंपों को रिबोर किया जाता था और जहां ज्यादा आवश्यकता थी, वहां नया हैंडपंप लगाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार न तो कोई हैंडपंप रिबोर हुआ है और न ही कोई नया हैंडपंप आवश्यकता को देखते हुए लगाया गया। एक्सईएन जल निगम केबी जैन के अनुसार इसके लिए उनके पास कोई बजट नहीं है। दूसरी तरफ चिकित्सा विभाग जिस तरह अलर्ट दिखाई देना चाहिए, ऐसा कुछ कांवड़ मार्ग पर दिखाई नहीं दे रहा है।


चिकित्सा शिविरों में डॉक्टर नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि सीएमओ डॉ सुबोध कुमार का दावा है कि मुख्य मार्ग पर पड़ने वाली 14 पीएचसी पर डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया है। शिवचौक पर 24 घंटे चिकित्सा शिविर चलाया गया है। कांवड़ मार्गों पर 45 शिविर अलग से लगाए गए हैं। 43 एंबुलेंस कांवड़ मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर तैनात की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed