फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roads dug up, not constructed

खोद कर छोड़ दी सड़कें, निर्माण नहीं किया

Sat, 09 Jan 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roads dug up, not constructed
अमृत योजना:- सूरज विहार में हंगामा के बाद सड़क पर डाली गई रोडी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खोद कर छोड़ दी सड़कें, निर्माण नहीं किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अमृत योजना नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़कों को खोद कर छोड़ दिया गया है। कई कॉलोनियों में सीवर का काम पूरा नहीं हो सका। जहां सीवर डाले गए, वहां सड़क निर्माण नहीं कराया गया। इन स्थानों के नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई माह से नागरिक काम पूरा होने के इंतजार में हैं।
अमृत योजना के तहत शहर में सीवरेज एवं ड्रेनेज पाइप लाइन डालने का कार्य प्रस्तावित है। जल निगम नगरीय इकाई की ओर से करीब तीन साल से यह कार्य चल रहा है। 30 करोड़ की एक परियोजना पूरी हो चुकी है। अब 36 करोड़ की दूसरी परियोजना में कार्य हो रहा है। इसमें सरकुलर रोड से लेकर सुजडू चंगी और मेरठ रोड से होकर कंपनी तक सीवर डलने है। कंपनी बाग और किदवईनगर में दो पंपिंग स्टेशन भी प्रस्तावित है। यह कार्य गत वर्ष नवंबर माह तक पूरा होना था, मगर कार्य पूरा नहीं हो सका। सरकुलर रोड पर ही स्थिति जाट कालोनी, सुमन विहार, संतोष विहार, सूरज विहार, दक्षिणी सिविल लाइन में भी सीवर डाले जा रहे हैं। कई माह से यह कार्य चल रहा है, मगर वह अधूरा है। मुख्य मार्गों से आवागमन भी नहीं हो पा रहा है। स्थानीय नागरिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

हंगामा कर काम रुकवाया
मुजफ्फरनगर। जाट कॉलोनी, सूरज विहार, दक्षिणी सिविल लाइन में सड़कें उखाड़ने के कारण हाल में हुई बरसात से यहां पैदल निकालना भी मुश्किल हो गया। शनिवार को परेशान लोगों ने हंगामा कर सीवर डालने का काम रुकवा दिया, तब जाकर ठेकेदार ने खोदी गई सड़क पर रोड़ी डालने का कार्य प्रारंभ किया, ताकि आवागमन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकुलर रोड पर नहीं बनाई सड़क
मुजफ्फरनगर। परियोजना के तहत सरकुलर रोड पर महावीर चौक से लेकर सुजडू चुंगी तक सीवर का काम पूरा हो गया है, मगर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। सड़क पर गहरे गड्ढे हैं, जिसमें राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं।
क्या कहते हैं नागरिक
कोई सुनने वाला नहीं
- सरकुलर रोड के दुकानदार भगत सिंह और नीरज कुमार कहते हैं कि दुकानों के सामने मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील है। सीवर डाल कर सड़क नहीं बनाई गई। आए दिन हादसे होते हैं। स्कूटी सवार अधिक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। रात में यहां पर स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। कोई सुनने वाला नहीं है।
छह माह से जिंदगी हो गई नारकीय
जाट कॉलोनी के मुख्यमार्ग पर दुकान करने वाले मनोज कुमार कहते हैं कि छह माह से सड़क खोद रखी है। समस्याओं का हल नहीं होने से जिंदगी एक तरह से नारकीय हो गई है। पैदल चलना भी कठिन हो गया है।
घरों में कैद होने को मजबूर
- सूरज विहार निवासी परमजीत सिंह और ब्रहमपाल सिंह कहते हैं कि दीपावली से पहले यहां सीवर का काम शुरू हुआ था। तमाम सड़क खोद दी। कोई वाहन हम निकाल नहीं सकते। बरसात में कीचड और बिना बरसात धूल घरों में जाती है। हम सब एक तरह से घरों में कैद हो गए हैं। रिश्तेदार भी नहीं आ रहा रहे हैं। अब हंगामा कर काम रुकवाया तो सड़क पर रोडी डाली गई है।

सड़कों को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा
सीवर का काम चल रहा है। जहां पर सीवर डल चुके हैँ। वहां पर जल्द ही सड़क निर्माण कराया जाएगा।
- भीमसेन चाहर, अधिशासी अभियंता, जल निगम, नगरीय क्षेत्र

अमृत योजना:-शहर के दक्षिणी सिविल लाइन में सीवर के लिए खोदी गई मुख्य सड़क।

अमृत योजना:-शहर के दक्षिणी सिविल लाइन में सीवर के लिए खोदी गई मुख्य सड़क।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed