{"_id":"6aa959ca3b83e6dd310603f5","slug":"roads-and-streets-will-shine-awareness-will-be-raised-through-competitions-and-tree-plantation-drives-will-be-held-muzaffarnagar-news-c-44-1-smrt1055-113603-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चमकेंगी सड़क और गलियां, प्रतियोगिताओं से करेंगे जागरूक, पौधरोपण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चमकेंगी सड़क और गलियां, प्रतियोगिताओं से करेंगे जागरूक, पौधरोपण होगा
Tue, 15 Sep 2026 08:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में सोमवार को स्वच्छता ही सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। प
17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक में लिए अहम निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका सभागार में सोमवार को पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।
नगर को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। जनसहभागिता के तहत अभियान चलेगा। इसमें प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। पौधरोपण भी होगा। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्वच्छ पाठशाला, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, जनभागीदारी से स्वच्छता संबंधी प्रतियोगिताएं होंगी और पौधरोपण कराया जाएगा। 157 घंटे का सतत महासफाई अभियान चलेगा। दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन भी किया जाएगा।
बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक सूर्य देव त्यागी, शावेज अंसारी, पिंकी सोम, नमित सभासद, दीपक शर्मा, मनमोहन त्यागी, सुनील शर्मा, उमा त्यागी, शानू जैन, राहुल पाल, खालिद अंसारी, फरमान अंसारी, शाहिद मलिक और मुकेश कुमार समेत नगर पालिका के सभासद, कर्मचारी और सफाई नायक मौजूद रहे।