फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road construction work resumed after a month

Muzaffarnagar News: एक महीने बाद सड़क निर्माण का कार्य दोबारा शुरू

Sun, 27 Jul 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Road construction work resumed after a month
मंसूरपुर। एक महीने बाद रविवार को रेलवे रोड की सड़क बनाने के लिए अधूरा पड़ा सड़क खोदाई का कार्य दोबारा शुरू हो गया है। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कार्य रोकने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मंसूरपुर बस स्टैंड से शुगर मिल गेट तक 360 मीटर सीसी रोड का निर्माण प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग क़ी और से सड़क के दोनों ओर से खोदाई कर नई मिट्टी भराई का कार्य लगभग पूरा हो गया था। कुछ दुकानदारों ने यह कहकर कार्य रुकवा दिया था कि जिस मानक से मिट्टी का भराव कार्य चल रहा है उससे सड़क ऊंची हो जाएगी। कुछ लोगों के मकान और दुकान गहराई में चली जाएंगी।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने रविवार को जेसीबी मशीन से बचा हुआ सड़क खोदाई का कार्य शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कार्य रोकने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को कहना था कि शुगर मिल शुरू होने से पहले सड़क निर्माण का कार्य पूरा करना है। इसमें एक महीने की पहले ही देरी हो चुकी है। जेई उदय राज का कहना है कि कार्य निर्धारित मानक के अनुसार ही होगा।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed