फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road construction stuck in land acquisition dispute

भूमि अधिग्रहण के विवाद में अटका है सड़क का निर्माण कार्य

Fri, 23 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Road construction stuck in land acquisition dispute
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर-चरथावल मुख्य मार्ग पर अरसे से टूटी सड़क का निर्माण भूमि अधिग्रहण के विवाद में फंसा है। बारिश में खस्ताहाल सड़क पर लोग कीचड़ से गुजरने पर मजबूर हैं। छह महीने पहले सेतु निगम मेरठ इकाई द्वारा मदरसे के पास से काली नदी पर रामलीला टिल्ला को निकलने वाले पुल का निर्माण पूरा कर दिया था लेकिन कुछ किसानों की जमीन का मुआवजा नहीं मिलने के कारण प्रशासन से क्लीन चिट नहीं मिलने से सड़क निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर सीमा क्षेत्र में शनि धाम से 200 मीटर दूर चरथावल मार्ग पर मदरसे के निकट काली नदी पर पुल बने अरसा बीत गया। इस पुल के बनने से शहर की दूरी कई किमी कम हो जाएगी और लोगों को जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी। थानाभवन-चरथावल क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों को इस पुल के बनने का खासा लाभ हुआ है। लेकिन अभी न्याजूपुरा आदि गांव के किसानों की जमीन सड़क के बीच में आ रही है। इस मार्ग पर मिट्टी डाली गई है। किसानों के मुआवजे का विवाद काफी दिनों से प्रशासन की फाइलों में फंसा है। प्रशासन की हीलाहवाली से मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ में बन गए बड़े गड्ढे हादसे का सबब बने हुए हैं। इस मार्ग से आए दिन सत्तारूढ़ दल के नेता और अधिकारियों की गाड़ियों का कारवां फर्राटा भरता है। इसके बावजूद इस समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासन की क्लीयरेंस मिलते ही सड़क का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। दरअसल, निगम द्वारा छह महीने पहले ही पुल तैयार कर दिया था। भूमि अधिग्रहण का कुछ विवाद प्रशासन की तरफ से लंबित है। इस कारण पुल पार शहर की तरफ सड़क नहीं बन पा रही है। बृहस्पतिवार को पुल के समीप चरथावल मुख्य मार्ग पर बन गए गहरे गड्ढों में मिट्टी भराव कार्य कराया गया है। मुख्य मार्ग पर टूटी सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा - केवी सिंह उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम इकाई मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed