फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road construction stopped for using substandard material

घटिया सामग्री लगाने पर सड़क का निर्माण रुकवाया

Fri, 21 Oct 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Road construction stopped for using substandard material
मंसूरपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने गांव मोरकुक्का तथा मुबारिकपुर के बीच बन रही सड़क में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया। चेतावनी दी कि जब तक मानक के अनुरूप सड़क नहीं बनाई जाएगी तब तक काम शुरू नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

खतौली से शाहपुर तक सड़क का दोहरीकरण किया जा रहा है। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर तथा मोरकुक्का के बीच ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया है। बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ता और क्षेत्र के अन्य लोग सड़क निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे। उन्होंने यह कहते हुए सड़क निर्माण का कार्य रुकवा दिया कि घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। पहले जो पुरानी सड़क बनी हुई है, उसको उखाड़ा जाए तथा उस पर नई निर्माण सामग्री डाली जाए। साथ ही सड़क निर्माण के लिए जो प्लांट लगाए गए हैं, उन्हें भी बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान विजेंद्र बालियान, मोहित प्रधान जीवना, जितेंद्र कुमार, मांगेराम, मोमिन, गुलाब चौधरी, सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed