{"_id":"67260c134364e1d0c80a1585","slug":"road-construction-is-being-done-at-a-cost-of-rs-4098-lakh-many-villages-will-benefit-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-133169-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 40.98 लाख रुपये कीमत से हो रहा सड़क निर्माण, कई ग्रामों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 40.98 लाख रुपये कीमत से हो रहा सड़क निर्माण, कई ग्रामों को होगा लाभ
विज्ञापन
-मीरापुर मार्ग से गांव गंगधाड़ी तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है
टो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मीरापुर मार्ग से गांव गंगधाड़ी तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे कई ग्रामों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। शासन से हस्तांतरण हुई गन्ना विभाग की 1100 मीटर सड़क 40.98 लाख रुपये कीमत से पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बनाई जा रही है।
मीरापुर मार्ग से पंडित छोटन लाल आईटीआई के सामने से गांव गंगधाड़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कराया जा रहा है। सड़क गांव गंगधाड़ी से होते हुए फलावदा मार्ग को जोड़ती है। इस पर मोहिउद्दीनपुर, बाहपुर, बिहारीपुर, गालिबपुर, जावन होते हुए फलावदा की ओर जाती है।
प्रदीप चौहान, मनोज चौहान, जिला पंचायत सदस्य तुषार चौहान आदि ने बताया कि सड़क निर्माण से गांव गंगधाड़ी के अलावा अन्य कई ग्रामों के लोगों, गन्ना किसानों को इसका लाभ मिलेगा। पूर्व में सड़क का निर्माण कराया गया था, मगर सड़क जर्जर हो चुकी थी। इस बार सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप होना चाहिए।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई उदयराज सिंह ने बताया कि गांव गंगधाड़ी मार्ग पर 40.98 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह सड़क गन्ना विभाग की है, जिसका शासन से हस्तांतरण हुआ है। सड़क की लंबाई 1100 मीटर, चौड़ाई तीन मीटर है। इस कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण करा लिया जाएगा। जिस पर लगातार निर्माण कार्य जारी है।