{"_id":"5e4c34488ebc3ef29a7d346f","slug":"road-accident-in-rohana-bijnor-youth-dies-muzaffarnagar-news-mrt4696797133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना में सड़क हादसा, बिजनौर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहाना में सड़क हादसा, बिजनौर के युवक की मौत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/रोहाना। स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना में सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अधूरे पड़े पुल के सीमेंट के पैनल से टकराकर पलटने से बिजनौर निवासी युवक की मौत हो गई।
बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर डेहरा निवासी ऐजाज पुत्र अशरफ सोमवार को लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर देवबंद गया था। देर रात देवबंद से लौटते हुए जब वह रोहाना में अधूरे पड़े पुल के निकट पहुंचा, अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां पड़े सीमेंट के पैनल से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंचे रोहाना चौकी के पुलिसकर्मियों ने किसी तरह घायल ऐजाज को पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
अधूरे पड़े पुल ने ढाई माह पूर्व ली थी तीन की जान
रोहाना। स्टेट हाईवे 59 पर रोहाना में अधूरा पड़ा पुल लगातार सड़क हादसों में लोगों की जान ले रहा है। अधूरे पड़े पुल के चलते रोहाना में एक साइड से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। इसके चलते गत 29 नवंबर को सुबह 4.30 बजे मुरादाबाद के कस्बा मैनाठेर से चंडीगढ़ जा रहे परिवार की स्कार्पियो में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में कार सवार कालेसिंह, उनकी पत्नी कमलेश व बड़े बेटे जाहर की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं स्कार्पियो सवार परिवार के चार अन्य सदस्य घायल भी हो गए थे। लगातार हादसों के बावजूद हाईवे अथॉरिटी अधूरे पुल को पूरा कराने को लेकर लगातार लापरवाही बरत रही है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
हादसों में तीन महिलाएं भी घायल
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग हादसों में तीन महिलाएं भी घायल हो गईं। तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के महावीर चौक पर हुए हादसे में फरजाना पत्नी सलमान निवासी बुलंदशहर, मखियाली में गांव निवासी डोली पत्नी श्रवण और नरा-जड़ौदा के पास हुए हादसे में प्रमिला पत्नी शिवराज निवासी गांव बझेड़ी घायल हो गईं।