फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road accident in Muzaffarnagar

हाईवे पर खडे़ कैंटर में घुसी बेकाबू कार

Fri, 08 Apr 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Muzaffarnagar
फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो

नई मंडी कोतवाली के जानसठ फ्लाईओवर के पास हरिद्वार से लौट रही तीर्थयात्रियों की कार हाईवे पर खड़े कैंटर में जा घुसी। हादसे में कार सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


दिल्ली के उत्तमनगर संजय एन्क्लेव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र फतेहचंद परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। बृहस्पतिवार सुबह परिवार वहां से लौट रहा था। करीब आठ बजे बाईपास पर जानसठ फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी।
विज्ञापन


दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। राजेंद्र सिंह (60) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि तरुण (12) पुत्र राजेंद्र, संजय (45) पुत्र ओमप्रकाश, आदित्य पुत्र अमित, उमा पत्नी राकेश और  कमलेश पत्नी जयकिशन घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर कर दिया है। मामले में घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।


नींद की झपकी ने कर दिया हादसा
जानसठ बाईपास पर हुआ हादसा चालक की नींद की झपकी की वजह से हुआ। पुलिस के अनुसार सभी लोग सुबह जल्दी हरिद्वार से चले थे। चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। झपकी के चलते उसे ट्रक का अंदाजा नहीं हो पाया और कार ट्रक के नीचे जा घुसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed