फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RO-ARO Exam Preparation Review

Muzaffarnagar News: आरओ-एआरओ परीक्षा तैयारी की समीक्षा

Fri, 25 Jul 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
RO-ARO Exam Preparation Review
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 27 जुलाई को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को लेकर जिला पंचायत सभागार में तैयारियों की समीक्षा की गई। जिले में बने 28 केंद्रों पर लगभग 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
रविवार को जिले में 28 केंद्रों पर आरओ-एआरओ की परीक्षा होगी। केंद्रों की निगरानी के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, दो सह केंद्र व्यवस्थापक और प्रशिक्षित अंत परीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक एक ही पाली में होगी। बैठक में सभी को सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में फर्जीवाडा और नकल को पूरी तरह से रोकने के कड़े निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि कहीं भी फर्जीवाड़े की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही करें। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जिले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया। प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में रखकर सभी व्यवस्थाओं को सही तरीके से जांचने को कहा गया।

बैठक में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, बीएसए संदीप कुमार, केंद्र व्यवस्थापक समेत सभी शिक्षाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed