फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD workers took out a procession

रालोद कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Fri, 03 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
RLD workers took out a procession
जानसठ में सरकार के खिलाफ जुलूस निकालते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
रालोद कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों व बिजली की दरों में की गई वृद्धि के खिलाफ जुलूस निकाल कर एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

शुक्रवार को रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में पेट्रोलियम पदार्थों, बिजली की दरों में की गई वृद्धि व प्राइवेट स्कूलों द्वारा लॉकडाउन के दौरान की फीस माफ कराने, बकाया गन्ने का भुगतान को लेकर कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले पर बैठक की। इसके बाद पानीपत खटीमा राजमार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली, भैंसा बुग्गी व बाइकों के द्वारा प्रदेश में केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर तहसील में एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों व गरीबों का शोषण करने का काम कर रही है। डीजल व पेट्रोल के दामों में वृद्धि कर किसान की कमर तोड़ने का काम किया है। वहीं किसानों को अभी तक उनके गन्ने का भुगतान भी नहीं हुआ है। युवा जिला अध्यक्ष हर्ष राठी व सुधीर भारती ने कहा कि जब प्रदेश के प्राइवेट स्कूल लॉकडाउन के दौरान बंद रहे, तो फीस किस बात की मांग रहे हैं। सभी की तीन माह की फीस माफ की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों से जबरदस्ती फीस वसूली कराई गई तो लोकदल इसके खिलाफ आंदोलन करेगा। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी द्वारा एसडीएम कुलदीप मीणा को महामहिम राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देते हुए पेट्रोल डीजल व बिजली की दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने व लॉकडाउन के दौरान स्कूलों बंद रहने के दौरान की फीस माफ कराने व गन्ने का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई है। धरना-प्रदर्शन के बाद कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों की शहादत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धरना प्रदर्शन में डॉ. सुल्तान, विदित मलिक, नुसरत कुरैशी, राजू, पंकज राठी, नईद अंसारी, गुड्डू, अमित कुमार, अंकित प्रधान, मनीष, वकील राठी, नोमान, काशिफ, शाहिद, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed