फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD workers took out a bike rally

Muzaffarnagar News: शाहपुर - रालोद कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

Fri, 06 Oct 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 06 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
RLD workers took out a bike rally
शाहपुर में देश व प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के विरुद्ध बाइक रैली निकालते रालोद कार्यकर्ता ।
शाहपुर। रालोद कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में बाइक रैली निकाली। पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ने से युवा अवसाद का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में रालोद कार्यकर्ताओं ने युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत बालियान के नेतृत्व में बाइक रैली निकली। इससे पहले पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण सरकारी नौकरियां समाप्त हो रही हैं। सरकारों की गलत नीतियों के कारण डिग्री धारक युवा भी मजदूरी कर रहे हैं। सभी विभागों में पद रिक्त हैं, लेकिन उन पर नियुक्ति नहीं हो रही है। बाइक रैली नवीन गुड मंडी स्थल से प्रारंभ होकर मेन रोड होती हुई कस्बे के मेन चौक पर पहुंची। जहां रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बाइक रैली बुढ़ाना की ओर रवाना हो गई। इस दौरान रमेश चंद, रामछैल राठी, देवेंद्र मलिक, संजय शर्मा, डॉ. अनिल बालियान, विकास चौधरी, हर्षित बालियान, आकाश राठी, शिवम त्यागी, आशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed