फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD will bring justice to the student: Bhupendra Chaudhary

छात्र को इंसाफ दिलाएगा रालोद: भूपेंद्र चौधरी

Fri, 09 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
RLD will bring justice to the student: Bhupendra Chaudhary
छात्र को इंसाफ दिलाएगा रालोद : भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने भोकरहेड़ी प्रकरण में इंसाफ की मांग की है। पार्टी का प्रतिनिधि मंडल भोकरहेड़ी के पीड़ित छात्र से मिला। चौधरी ने कहा कि भाजपा की नीति ठीक नहीं है।
रालोद कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में भूपेंद चौधरी ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज में कक्षा आठ के छात्र सुहेल को कॉलेज के शिक्षक आशीष श्रीवास्तव ने पीटा था। पिटाई के दौरान सुहेल को गंभीर चोट आई थी और उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। छात्रों द्वारा प्रदर्शन कर धरना किया गया था, जिस पर अध्यापक को प्रबंध समिति ने निलंबित कर दिया था और शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रालोद छात्र सभा भी इस मामले में सक्रिय रही, लेकिन अब कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले छात्रों को कॉलेज से निकाल देने का फैसला सुनाया गया है।
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर उनके नेतृत्व में रालोद का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। उनके साथ जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, विधायक राजपाल बालियान, विधायक अनिल कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, पूर्व विधायक राव वारिस आदि के साथ पीड़ित छात्र सुहेल के रिश्तेदारों के यहां जामीयानगर स्थित आवास पर मिलने पहुंचे और सांत्वना दी। बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि किसी भी छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने पर स्कूल प्रशासन के खिलाफ रालोद संघर्ष करने के लिए तैयार रहे। इस मौके पर सुधीर भारतीय, अजीत राठी, संजय राठी, आदेश तोमर, क़ाजी फैज, नितिन बालियान, नितेश कुमार, रक्षित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed