फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD took out procession in protest against rising inflation

रालोद ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जुलूस निकाला

Mon, 26 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
RLD took out procession in protest against rising inflation
मुजफ्फरनगर के प्रकाश चौक पर महंगाई के विरोध प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग कर ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रालोद ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जुलूस निकाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बढ़ती महंगाई के विरोध में रालोद कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। पार्टी कार्यालय से लेकर प्रकाश चौक तक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर आवश्यक वस्तुुओं के दाम बढ़ाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर रालोद नेता सड़कों पर उतरे। सोमवार को युवा रालोद के जिलाध्यक्ष विदित मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों, रसोई गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों आदि मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने एक ट्रैक्टर पर स्पीकर लगाकर उसमें स्लोगन रिकार्ड करा रखे थे, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की आवाज में पूछा जा रहा था कि पेट्रोल के दाम घटे कि नहीं घटे, डीजल के दाम घटे कि नहीं घटे, खाद्य पदार्थों के दाम घटे कि नहीं घटे, जिसके जवाब में पीछे पीछे चल रहे कार्यकर्ता नहीं-नहीं के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

इसके साथ ही भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर और अन्य वरिष्ठ नेता भी जुलूस के रूप में कार्यालय से महावीर चौक पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह और सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह मौके पर मौजूद रहे, लेकिन रालोद कार्यकर्ता महावीर चौक को पार कर कलक्ट्रेट की तरफ बढ़ने लगे और प्रकाश चौक पर जा पहुंचे। यहां पर भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। बैरिकेडिंग पर ही रालोद कार्यकर्ताओं को फोर्स ने रोक लिया। यहां से आगे जाने के लिए भी कार्यकर्ताओं ने पूरा प्रयास किया, लेकिन अफसरों ने उनको आगे जाने की अनुमति नहीं दी। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के आग्रह पर युवा रालोद की तरफ से जिलाध्यक्ष विदित मलिक और शहर अध्यक्ष काजी शहीर आलम की ओर से ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। प्रदर्शन में रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत राठी, महानगर अध्यक्ष राजू आढ़ती, संजय राठी, कंवरपाल फौजी, सूरज बालियान, सुधीर भारतीय, गौरव बालियान, संजीव चौधरी, उदयवीर सिंह, अंकित सहरावत, पराग चौधरी, गज्जू पठान, मोमिन जोला, सार्थक लाटियान, काजी फ़ैज, नौमान खान, विकास कादियान, हंसराज जावला, नसीम राना, रवित राठी, विकास मुखिया, कार्तिक मलिक, मयंक बालियान, जगपाल नेता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed