{"_id":"6021823c8ebc3e74ad3a2613","slug":"rld-plans-strategy-for-panchayat-elections-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt524412571","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव को लेकर रालोद ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव को लेकर रालोद ने किया मंथन
विज्ञापन
रालोद ने पंचायत चुनाव के लिए बनाई रणनीति
मुजफ्फरनगर। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर रालोद की बैठक हुई। जिले के प्रभारी बनाए गए हरपाल सिंह ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश भी दिए।
राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय सरकुलर रोड पर हुई बैठक में चुनाव प्रभारी हरपाल सिंह ने कहा कि जो लोग रालोद के समर्थन से चुनाव चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, उनके आवेदन पार्टी जिलाध्यक्ष अजीत राठी के पास आ चुके हैं। जिला चुनाव प्रभारी ने कहा कि रालोद जिला पंचायत चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और अपने पार्टी समर्थित प्रत्याशी को संगठन मजबूती के साथ चुनाव लड़ाएगा। प्रत्येक आवेदन कर्ता से वार्ड वाइज समिति सदस्यों ने बायो डाटा लेकर उनका पक्ष बंद कमरे में जाना। प्रत्येक वार्ड से तीन से छह प्रत्याशी तक आवेदनकर्ता मौके पर मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने आवेदन उपरांत अगली बैठक में जल्द ही सभी वार्डों पर निर्णय लेने की बात कही। 15 फरवरी तक बाकी इच्छुक आवेदनकर्ता से भी आवेदन जिला मुख्यालय पर जमा कराने को कहा गया। समिति के सदस्य राजपाल बालियान पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, रमा नागर, पूर्व विधायक मुश्ताक चौधरी, नवाजिश आलम आदि नेताओं और जिलाध्यक्ष अजित राठी ने विचार रखे। इस मौके पर संजय राठी, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, ब्रजबीर सिंह, रजत वर्मा, आदेश तोमर, इरशाद जाट, चांदबली रघुवंशी, ओमकार बालियान, कुलदीप पहलवान, नितिन बालियान, सुभाष मलिक, गज्जू पठान, सकुल सहरावत, निरंजन पंवार, विकास बालियान, पंकज राठी, राहुल राणा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।