फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD National General Secretary Trilok Tyagi

धर्म के आधार पर चला तो पाकिस्तान बन जाएगा मुल्क: त्रिलोक त्यागी

Wed, 18 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
RLD National General Secretary Trilok Tyagi
मुजफ्फरनगर में पत्रकार वार्ता करते राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव त्रिलोक त्यागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि धर्म के आधार पर देश को चलाया गया तो यह पाकिस्तान बन जाएगा। सेकुलरिज्म ही भारत की आत्मा है। सरकार हिंदू, मुस्लिमों की भावनाओं को भड़काने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को किसान दिवस पर बिजनौर के दारानगर गंज में रैली की जाएगी।
विज्ञापन

रालोद कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में त्रिलोक त्यागी ने कहा कि 23 दिसंबर की रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल होंगे। इस दिन माता गायत्री देवी के नाम से एक अस्पताल का भी शुभारंभ किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जिस तरह से सरकार काम कर रही है उससे लगता है कि 2022 तक किसान की आमदनी दोगुनी नहीं बल्कि आधी रह जाएगी। मुद्दों को दबाने के लिए दूसरे मुद्दों को हवा दे दी जाती है। ऐसे बिल लाए जा रहे हैं जिनकी जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि एनआरसी एवं नागरिकता संशोधन कानून से हिंदू-मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने का काम किया जा रहा है। जब भी चुनाव आता है इसी तरह के मुद्दों को हवा दी जाती है। उन्होंने कहा कि संविधान पर हमला नहीं होने देंगे। जामिया एवं एएमयू में छात्रों पर पुलिस बल की बर्बरता की निंदा की। कहा कि देश में अच्छा इंसान बनाने का काम खत्म हो गया है। धर्म के आधार पर देश को चलाया गया तो यह पाकिस्तान बन जाएगा। कोई भी देश केवल धर्म के आधार पर चलकर आगे नहीं बढ़ा। उन्होंने गन्ने की पत्ती जलाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की भी निंदा की। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, ओडी त्यागी, राजकुमार, नवाजिश आलम, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, अशोक बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed