फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD leader meets ADM on land acquisition

भूमि अधिग्रहण पर रालोद नेता एडीएम से मिले

Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
RLD leader meets ADM on land acquisition
भूमि अधिग्रहण पर रालोद नेता एडीएम से मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधि मंडल भूमि अधिग्रहण और फीस माफी के मुद्दे पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह से मिला। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान अभिभावकों की ओर से सुशील सिंह झंझोट और भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में किसानों का पक्ष रखने में सार्थक चौधरी, टोनू लटियाल आदि शामिल रहे।

प्रशासन ने रालोद प्रतिनिधिमंडल, अभिभावक प्रतिनिधि और भूमि अधिग्रहण मुआवजा के समान वितरण के लिए तीनों पक्षों को आश्वस्त किया। फीस माफी पर जिला विद्यालय निरीक्षक के संयोजन में बनी समिति से वार्ता कर शीघ्र ही कोई न कोई सकारात्मक हल निकालेंगे। भूमि अधिग्रहण के मुआवजे से संबंधित समान वितरण पर सहमति जताते हुए एडीएम ने बताया कि पूर्व में भी मुआवजे की दर बढ़ाई गई है और राजमार्ग अधिकारियों से वार्ता उपरांत बढ़ोतरी के प्रयास किए जाएंगे। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने बताया कि प्रशासन के साथ वार्ता सकारात्मक रही और अगर नतीजे सकारात्मक न रहे तो आगे की रणनीति जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed