फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD for power and water to the hoop DM

बिजली-पानी के लिए रालोद ने डीएम को घेरा

Thu, 12 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 12 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
RLD for power and water to the hoop DM
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। किसानों की गन्ना भुगतान, बिजली और पानी की समस्याओं पर रालोद ने बुधवार को डीएम को घेर लिया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान डीएम डीके सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया। अधिकारियों ने तत्काल समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए डीएम को घेर लिया। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान तो समय पर हो नहीं रहा है।
विज्ञापन


रजवाहों में पानी नहीं आने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट पैदा हो गया है। गांवों को 16 घंटे बिजली का दावा झूठा साबित हो रहा है। किसानों ने डीएम को अपना ज्ञापन भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर रालोद कार्यकर्ताओं के बीच आए सिंचाई विभाग के एसडीओ एनपी सिंह ने आश्वासन दिया कि गुरुवार को सभी राजवाहों में पानी आ जाएगा।

बिजली विभाग के एसके गुप्ता ने एक सप्ताह में 16 घंटे नियमित बिजली शुरू करने का आश्वासन दिया। वहीं भैसाना शुगर मिल से बात करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने किसानों को बताया कि 15 करोड़ का भुगतान मिल ने कर दिया है। 12 करोड़ का भुगतान दो दिन में कर देगी। जो चीनी बिक रही है, उसका 95 प्रतिशत भुगतान सीधे किसानों को किया जा रहा है। 


चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान वायदे के मुताबिक नहीं हुआ तो रालोद आंदोलन करेगी। जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, अवनीश चौधरी, अनुज बालियान, अभिषेक चौधरी, बॉबी त्यागी, सौरभ पुंडीर, सभासद मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed