{"_id":"65663902ecdf85fadc03ad67","slug":"rld-delegation-met-the-sugarcane-minister-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-12150-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर\/बुढ़ाना - रालोद के प्रतिनिधिमंडल ने गन्नामंत्री से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना - रालोद के प्रतिनिधिमंडल ने गन्नामंत्री से की मुलाकात
Wed, 29 Nov 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना लखनऊ में गन्ना आयुक्त से मिले विधायक व किसान गन्ना आयुक्त को ज्ञापन देते विधायक राजपाल
- किसानों को शत प्रतिशत भुगतान दिलाए जाने और शामली मिल से डायवर्ट किए जाने की मांग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार और शामली विधायक प्रसन्न चौधरी के साथ किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना मंत्री से मुलाकात की। किसानों को शत प्रतिशत भुगतान दिलाए जाने और शामली मिल से गठवाला क्षेत्र का गन्ना डायवर्ट करने की मांग रखी।
मंगलवार को गठवाला क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने गन्ने की समस्या और शामली चीनी मिल के बकाया भुगतान की मांग को लेकर लखनऊ में तीनों विधायकों को अवगत कराया। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान और अन्य विधायकों के साथ किसानों ने गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद गन्ना आयुक्त प्रभु नारायण सिंह से मिलने पहुंचे। रालोद विधायकों ने किसानों की समस्याओं का मांगपत्र गन्ना आयुक्त को दिया। गन्ना मंत्री ने समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर किसान थाम सिंह, मुकेश मलिक, कुलदीप मलिक, अंकुर और संजय मौजूद रहे।