{"_id":"5c46136dbdec22738004e626","slug":"rld-activists-held-dharna-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
Tue, 22 Jan 2019 12:16 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं से वार्ता करते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में रालोद कार्यकर्ताओं ने श्मशान घाट के लिए अंडरपास बनाने की मांग लेकर रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैक पर धरना दिया। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने अधिकारियों से बातचीत कर आश्वासन दिया। धरने के कारण नान स्टॉप एक्सप्रेस ट्रेन को डेढ़ घंटे के लिए पहले मंसूरपुर और उसके बाद खतौली स्टेशन पर रोकना पड़ा।
रालोद कार्यकर्ताओं ने सप्ताह भर पूर्व तहसील में एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी को श्मशान घाट तक अंडरपास बनाने को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने उस वक्त प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर 20 जनवरी तक अंडरपास निर्माण को लेकर कार्य शुरू नहीं कराया गया तो 21 जनवरी को रेलवे ट्रैक पर धरना देकर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर दोपहर 11 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पहले रेलवे स्टेशन पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर हंगामा और प्रदर्शन किया। इसके बाद स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठ गए। धरने को लेकर रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। रेलवे ट्रैक अवरुद्ध होने के कारण ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
देहरादून से दिल्ली जाने वाली मदुरै एक्सप्रेस ट्रेन को मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। एक्सप्रेस ट्रेन को करीब एक घंटा रोकना पड़ा। इसके बाद इस ट्रेन को खतौली रेलवे स्टेशन से पहले रोक दिया गया। धरने पर पहुंचे एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी, सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी ने कार्यकर्ताओं का समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। जिलाध्यक्ष अजीत राठी का कहना था कि जब तक रेलवे अधिकारी अंडरपास बनाने के लिए लिखित में नहीं देंगे।
तब तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वे तीन दिन में तहसील में रेलवे के अधिकारियों को बुलाकर वार्ता कराएंगे। इस आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। जिस कारण एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटा विलंब से चली। धरने के दौरान आरपीएफ व जीआरपी और पुलिस भी मौजूद रहा।
उग्र आंदोलन कर रेल रोकेंगे
रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन के भीतर अंडरपास बनाने की शुरुआत नहीं की गई तो अबकी बार रेलवे स्टेशन पर उग्र आंदोलन होगा। कार्यकर्ता रेल भी रोकेंगे।
धरने में ये रहे मौजूद
रेलवे ट्रैक पर धरना देकर बैठने वालों में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के अलावा पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, प्रदेश सचिव मास्टर राजपाल, पंकज राठी, पुष्पेंद्र चौधरी, राहुल तोमर, अमित चौधरी, विशाल अहलावत, राहुल अहलावत, विरेंद्र खारी, कर्णवीर प्रधान, बिल्लू प्रधान, अनिल प्रधान है।
कांग्रेस ने किया समर्थन
धरने पर पहुंचे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, धर्म मसीह, नासिर सिद्दीकी, संजीव त्यागी, जमील अंसारी, नीरज शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ धरने देने का रालोद को समर्थन दिया।
यात्रियों में रही अफरातफरी
रेलवे ट्रैक पर धरने के कारण ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा। धरना देखकर कुछ यात्री जो ट्रेनों के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर बैठे थे, वे भी चले गए। इन यात्रियों को रोडवेज बसों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। धरना समाप्त होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।