{"_id":"3be4c85f5079bc3a164c0fb30472b84e","slug":"riyadh-has-said-the-divorce-divorce-divorce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियाद से ही कह दिया तलाक तलाक तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियाद से ही कह दिया तलाक तलाक तलाक
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बेटा पाने की मुराद पूरी नहीं हो पाई, तो साल भर पहले रियाद में काम करने गए कुटेसरा के एक युवक ने बीवी को मोबाइल पर ही तलाक..तलाक..तलाक कहकर जीवन भर का साथ निभाने का वादा तोड़ दिया।
12 साल पहले सहारनपुर के गांव बचीटी से निकाह कर आई बीवी के तलाक पर पंचायत ने सहमति जता दी। पिता ने चार बेटियों की जिम्मेदारी के बोझ की मनुहार लगाई, लेकिन पंचों ने फोन पर दिए गए तलाक को जायज ठहरा दिया।
सऊदी के रियाद शहर से कुटेसरा गांव के एक मुस्लिम युवक ने मोबाइल पर ही बीवी को तलाक दे दिया। मतभेद भी ज्यादा नहीं है। वजह यह भी सामने आ रही है कि सहारनपुर के बचीटी की बेटी ने निकाह के बाद चार बेटियों को जन्म दिया।
विज्ञापन
बेटा नहीं होने के तानों से वह जूझती रही। शनिवार रात अचानक बीवी के मोबाइल पर शोहर का फोन आया और घरेलू बातों के मसले में गुस्साए पति ने विदेश से ही कहासुनी के बाद तलाक दे दिया। इतना नहीं बल्कि, बीवी के बाद युवक ने ससुराल बचीटी में भी फोन पर निकाह तोड़ लेने की बात कह दी। मामले से कुनबे और समाज में हलचल मची।
रविवार को तलाक दे दी गई बेटी के भविष्य को लेकर गांव पहुंचे पिता ने अपना पल्ला पसार कर गुहार लगाई। युवक के ससुर ने आकर खता पूछी, मगर कोई राहत नहीं मिली। ससुर के घर में केवल चार बेटियां हैं। मौअज्जिज लोगों ने पंचायत बुला ली। पंचों ने भी रियाद से दिए गए तलाक को वाजिब ठहरा दिया। पूरे प्रकरण से कुटेसरा के मुस्लिम समाज में दुख है।
चार बेटियों की परवरिश कैसे होगी? यह सोचकर कुटेसरा की बहू ही परेशान नहीं है, बल्कि बेटे के फैसले पर उसका बाप समेत पूरा परिवार भी भौचक है। फिलहाल चार लड़कियों को कुटेसरा छोड़कर परिजन तलाक दे दी गई बेटी को अपने साथ ले गए।
बकरीद के बाद अरब से युवक के लौटने पर मामले में अगली कार्रवाई होगी। पूर्व प्रधान ताजिम त्यागी के मुताबिक लड़की को ऐसी परिस्थिति में इद्दत करनी पड़ेगी। फिलहाल लड़की के लिए उसकी ससुराल का पानी तक हराम माना गया है। उधर, पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।