फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ritu got first place in 800 meter race

Muzaffarnagar News: 800 मीटर दौड़ में रीतू को मिला पहला स्थान

Thu, 03 Oct 2024 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ritu got first place in 800 meter race
पिकेट इंटर कॉलेज में चल रही तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। पिकेट इंटर कॉलेज में चल रही तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में रीतू ने प्रथम, संध्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में सीमा ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय, सबिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 600 मीटर दौड़ सबजूनियर वर्ग में पूजा ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय, अलीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद सीनियर वर्ग में खुशी ने प्रथम, संध्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में प्रीति ने प्रथम, तनु ने द्वितीय, अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ सबजूनियर वर्ग में वंशिका ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में रिया शर्मा ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय, पारुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक जूनियर वर्ग में सुभि राणा ने प्रथम अनुराधा ने द्वितीय, आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक सीनियर वर्ग में शगुन ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय, लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद जूनियर वर्ग में सोनिया पाल ने प्रथम, जाह्नवी ने द्वितीय, कामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद सब जूनियर वर्ग में उमेरा ने प्रथम, शाहबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में साक्षी ने प्रथम, रितु ने द्वितीय, पारुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में नन्दिनी ने प्रथम, राधिका देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 किलोमीटर क्रॉस कंट्री सीनियर वर्ग में साक्षी ने प्रथम, टीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीन किलोमीटर पैदल चाल जूनियर वर्ग में नेहा ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय, निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन किलोमीटर पैदल चाल सीनियर वर्ग में अंजलि ने प्रथम, कीर्ति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 3 किलोमीटर दौड़ जूनियर वर्ग में नंदिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बाधा दौड़ जूनियर वर्ग में सना ने प्रथम, जाहन्वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बाधा दौड सीनियर वर्ग में टीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बाधा दौड़ जूनियर वर्ग में अंतिम ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बाधा दौड़ सीनियर वर्ग में संध्या ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय, नेहाने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

800 मीटर बाधा दौड़ जूनियर वर्ग में वंशिका ने प्रथम, रिया ने द्वितीय, नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैरल सैम्विल हर्बट सिंह, खेल शिक्षक प्रदीप लाल, विकास मोतला, शुभम पाल, विक्रांत चौधरी, कृष्ण पाल, रविंद्र कुमार, आकांक्षा मित्तल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed