फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rising temperature taking a toll on health

Muzaffarnagar News: सेहत पर भारी पड़ रहा बढ़ता तापमान

Sat, 17 Jun 2023 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Rising temperature taking a toll on health
- बुखार के साथ टायफाइड और दस्त के मरीजों की अस्पतालों में बढ़ रही संख्या
विज्ञापन


02 हजार से अधिक मरीज परामर्श ले रहे जिला चिकित्सालय में रोजाना

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। सूर्यदेव के तेवर लगातर तल्ख हो रहे है। बढ़ती गर्मी के साथ बीमारियां भी बढ़ रही है। इन दिनों सबसे अधिक वायरल बुखार और दस्त के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही है। टाइफाइड भी अपना असर दिखा रहा है। जिला चिकित्सालय में रोजाना दो हजार से अधिक मरीज परामर्श ले रहे हैं।

जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। रोजाना चिकित्सालय में बड़ी संख्या में मरीज बुखार और दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। गर्मी में अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। नीबू पानी का भी इस्तेमाल कर सकते है। तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। ताजा और हल्का खाना खाएं।
विज्ञापन

ठंड लगने के साथ तेज बुखार की समस्या

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि हर घर में कोई ना कोई बुखार और उल्टी दस्त से ग्रस्त है। लोगों को अधिक ठंड लगने के साथ तेज बुखार चढ़ता है। इसके बाद दस्त की समस्या शुरू हो जाती है। यह वायरल बुखार के साथ साथ टायफाइड का भी असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे इतने मरीज

13 जून 2676

14 जून 2682

15 जून 2479

16 जून 2539

17 जून 2674



पिछले पांच दिन का अधिकतम तापमान

13 जून 40.0

14 जून 39.0

15 जून 36.2

16 जून 38.0

17 जून 36.1



नोटः तापमान डिग्री सेल्सियस में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed