फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rising fever, be alert

बढ़ रहा बुखार का प्रकोप, सचेत रहे

Sun, 25 Jul 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rising fever, be alert
मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में ओपीडी पर बैठे मरीज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बढ़ रहा बुखार का प्रकोप, सचेत रहे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बरसात में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। हालांकि अभी मलेरिया के मरीज नहीं मिल रहे हैं। फिर भी इस मौसम में मलेरिया की आशंका बनी है। बुखार के साथ ही अन्य बीमारियों से भी पीड़ित अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में सचेत होकर स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
बारिश में तापमान लगातार बदल रहा है। ऐसे में बीमारियों के फैलने की आशंका ज्यादा हो जाती है। जिनमें बुखार, नजला, जुकाम, खांसी, डायरिया, एलर्जी आदि रोग फैल रहे हैं। बरसात में मच्छरों के कारण मलेरिया और डेंगू फैलने का भी खतरा बना है। हालांकि बीते साल से लेकर अभी तक कोरोना के कारण सफाई व्यवस्था अच्छी होने और गांव से लेकर शहर तक को सैनिटाइज किए जाने के साथ ही कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बांटी गई किट के कारण मलेरिया नहीं फैल पाया है। बावजूद इसके बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में वायरल बुखार से मरीज ज्यादा आने लगे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 800 से लेकर एक हजार मरीजों की ओपीडी आ रही है, जिनमें से अधिकांश मरीज बदन दर्द, बुखार, डायरिया, चर्म रोग, नाक कान और गले के अलावा खांसी, जुकाम में आ रहे हैं। सीएमएस डॉॅॅ. पंकज अग्रवाल ने बताया कि बारिश के चलते अस्पताल में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि अभी मलेरिया का कोई केस नहीं मिला। बावजूद इसके बारिश में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दस्तक अभियान में बुखार के 406 मरीज मिले
मुजफ्फरनगर। संचारी रोग नियंत्रण माह के दौरान में स्वास्थ्य विभाग ने दस्तक अभियान चलाया है। जनपद में 1939 टीम अभी तक 180686 घरों में जाकर सर्वे कर चुकी है। जिमसें 406 बुखार से पीड़ित मिले हैं। 317 बुखार पीड़ितों की ब्लड स्लाइड बना कर जांच की गई। इस दौरान खांसी के 313 मरीज मिले। 40 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। 1158 घरों में एकत्र पानी की निकासी कराई गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अलका सिंह ने बताया कि बरसात में वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं, मगर अभी मलेरिया पर नियंत्रण है।

- बुखार के मरीज बढ़े हैं। मलेरिया और डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। इनकी जांच की किट स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध है। संचारी रोग नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त उपाय कर रहा है। -डा एमएस फौजदार, सीएमओ
जिला अस्पताल में ओपीडी
दिनांक--- मरीज
24 जुलाई- 860
23 जुलाई--1012
22 जुलाई--1028
21 जुलाई- 178
20 जुलाई- 987
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed