फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rise in the prices of iron, copper and aluminum

लोहा, तांबा और एल्यूमिनयम के दामों में उछाल

Sat, 05 Mar 2022 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rise in the prices of iron, copper and aluminum
पंकज अग्रवाल, उद्यमी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते विभिन्न धातुओं के दाम बढ गए है। जिले की इंजीनियंरिंग इंडस्ट्री भी प्रभावित हुई है। पेपर और लोहा उद्योग बेहाल है। दोनो उद्योग के कच्चे माल के दामों में बढोत्तरी हो गई है। इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात प्रभावित हुआ है। तांबा, एल्यूूमीनियम के दाम दस दिन के अंदर 20 से 25 प्रतिशत बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में लगभग 12 इंजीनियरिंग इंडस्ट्री ऐसी है जो अपने उत्पादों का विदेशों में निर्यात करती है। यूपी स्टील में इंडस्ट्री थर्मल पावर एवं अन्य बड़ी फैक्ट्रियों के लिए बड़े कलपुर्जे बनते है। पूरी इंजीनियरिंग, प्रीतुल इंजीनियरिंग, बीएस इंजीनियरिंग आदि ऐसी इंडस्ट्री है जो विदेशों को कलपुर्जे निर्यात करती है।
विज्ञापन

पुरी इंडस्ट्री के डायरेक्टर कुशपुरी का कहना है कि दुनिया में कोरोना महामारी के बाद सभी धातुओं के दाम दो गुने हो गए हैं। बीते दस दिनों में दामों में 20 से 25 प्रतिशत का उछाल है। दो सालों में कच्चे माल का दाम दो गुना हो जाएगा, तो उत्पादों की क्या स्थिति होगी यह सबके सामने है। इंडस्ट्री अचानक संकट में आ गई है। जो नई इंडस्ट्री लगाना चाह रहे थे या जो अपनी इंडस्ट्री का विस्तार करने के प्रयास में थे उनका खर्च अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इंडस्ट्री में 90 प्रतिशत धातु का आयात ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर इंडस्ट्री हो रही प्रभावित
पेपर मिल एसोसिएशन के नॉर्थ इंडिया के चेयरमैन और प्रमुख उद्यमी पंकज अग्रवाल का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध से पूरी दुनिया में कच्चे माल के दाम बढ गए है। देश में पेपर की रद्दी आयात होती है। अचानक दाम बढ़ने से पेपर इंडस्ट्री के सामने भी संकट की स्थिति है। कच्चे माल के दाम बढ़ने से उत्पाद के माल अपने आप बढ़ गए हैं।

लोहा इंडस्ट्री भी हुई प्रभावित
जिले में लोहा उद्योग भी प्रभावित हुआ है। कच्चे माल के दामों में डेढ़ गुना बढ़ोत्तरी हुई है। कच्चे माल के रेट बढ़ने का असर उत्पाद पर पड़ रहा है। लोहे के दामों में अचानक उछाल आ गया है। लोहा उद्योग से जुड़े भीमसेन कंसल का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध का यहां सीधा असर पड़ा है। स्क्रेप के दाम 39 रुपये किलो से 45 रुपये हो गए हैं। इंगट के दाम 51 से 59 पर पहुंच गए हैं। इसी तरह सरिया 58 से 65 रुपये किलो पर पहुंच गया है।

भीमसेन कंसल

भीमसेन कंसल- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कुशपुरी, उद्यमी

कुशपुरी, उद्यमी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed