{"_id":"688ca2ca4fe56c98350966df","slug":"rice-trader-duped-of-rs-27-lakh-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-151226-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चावल कारोबारी से 27 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चावल कारोबारी से 27 लाख रुपये की ठगी
Fri, 01 Aug 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर निवासी चावल कारोबारी से मध्य प्रदेश के चावल कारोबारी ने चावल भेजने के नाम पर 27 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी कारोबारी पीड़ित कारोबारी को चावल से लदे ट्रक भेजने के बिल भेजता रहा लेकिन चावल नही भेजे। पीड़ित कारोबारी ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना भौराकलां के गांव मुंडभर के मूल निवासी अरविंद कुमार ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बीबीपुर पुलिस चौकी के पास चावल का कारोबार किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के थाना चोरई के गांव सर्रा चुरई निवासी ज्योति साहू व उसके पति आशीष साहू की बालाजी ट्रेडर्स से ब्रोकन चावल खरीदना तय किया था।
आशीष साहू से मोबाइल पर बात हुई थी। चावल का पैसा एडवांस में भेजने की बात कही गई थी। दो फरवरी 2024 को 10 लाख 54 हजार 242 रुपये का 418.45 कुंतल चावल व दूसरे बिल पर इसी तारीख में 10 लाख 16 हजार 568 रुपये का 403.40 कुंतल चावल अलग अलग ट्रकों में लोड कराकर भेजना बताते हुए दोनों बिल व्हाट्सएप पर भेजे गए। विश्वास करते हुए 17 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद तीसरा बिल भी इसी तारीख में बनवा कर 10 लाख 81 हजार 080 रुपये का 429 कुंतल चावल भेजना बताया गया। इस बार 10 लाख का भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि तीन बिल केे माध्यम से चावल भेजना तो बताया गया लेकिन चावल नही भेजे। पीड़ित कारोबारी ने 27 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया। सीओ रूपाली रॉय ने बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।