फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reveal of robbery from finance company employees

फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों से लूट का खुलासा

Thu, 25 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Reveal of robbery from finance company employees
ककरौली पुलिस की गिरफ्त में आया लूट का आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने ककरौली और खतौली में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से हुई लूट की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लूट की नकदी बरामद की है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने प्रेसवार्ता में बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से विगत दिनों ककरौली और खतौली में लूट की घटना हुई थी। पुलिस सहित क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की टीम को लगाया गया था। एसपी सिटी ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने संभलहेड़ा गंगनहर की पटरी पर बदमाशों की घेराबंदी की थी, जिसमें स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने पुलिस से खुद को घिरता देखकर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पूछताछ में पकडे़ गए बदमाश ने अपना नाम अंकुर पुत्र रणपाल निवासी ग्राम समसपुर थाना बहसूमा, जनपद मेरठ बताया है, जबकि अपने फरार साथियों के नाम अंशुल व जोगेंद्र बताए हैं। पुलिस ने दोनों फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पकडे़ गए लुटेरे अंकुर से फाइनेंस कर्मचारियों से लूटी गई 52400 रुपये की नकदी, एक बिना नंबर की स्कूटी, तमंचा, कारतूस भी बरामद किए है। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों बदमाश आपस में रिश्तेदार है और गैंग बनाकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed