{"_id":"64b3e62cf6f41ae5350f0d54","slug":"retired-soldier-and-his-mother-killed-in-accident-relative-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-3720-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सड़क हादसों में मां-बेटे सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सड़क हादसों में मां-बेटे सहित तीन की मौत
विज्ञापन
शाहपुर और रतनपुरी क्षेत्र में हुए हादसे
मृतकों में शामली निवासी छह साल की बच्ची भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर/ रतनपुी (मुजफ्फरनगर)। शाहपुर और रतनपुरी खेत्र में शनिवार रात और रविवार को हुए सड़क हादसों में पूर्व सैनिक और उसकी मां सहित तीन की मौत हो गई। इन मृतकों में शामली निवासी छह साल की बच्ची भी शामिल है।
पहला हादसा शाहपुर क्षेत्र में शनिवार की रात हुआ। गांव खतौला निवासी आस मोहम्मद मां जैतून और ममेरे भाई हारुन के साथ अपने पिता हकीमुद्दीन को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराकर कार से गांव लौट रहा था। काकड़ा गांव के पास एक वाहन को ओवरटेक करते वक्त उनकी कार में सामने से आ रहे लोहे के सरियों से लदे आयशर कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आस मोहम्मद (42) और उसकी मां जैतून (62) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हारुन गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि आस मोहम्मद सेना पूर्व सैनिक था। वर्तमान में वह बघरा के पीएनबी बैंक की शाखा में गार्ड की नौकरी कर रहा था। आस मोहम्मद के मामा शाहबुद्दीन ने कैंटर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
दूसरा हादसा रतनपुरी क्षेत्र में हुआ। जिला शामली के थाना गढ़ी पुख्ता के गांव ओदरी निवासी प्रवीण कुमार अपनी छह वर्षीय बेटी देविका के साथ बाइक से खतौली से लौट रहा थ। गांव कल्याणपुर के पास कार ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। बुढ़ाना अस्पताल में डॉक्टरों ने बालिका देविका को मृत घोषित कर दिया। पिता प्रवीण को नाजुक स्थिति में मुजफ्फरनगर जिले अस्पताल रेफर किया गया है। बालिका के चाचा सुनील ने तहरीर दी है।