{"_id":"5fbea4b18ebc3e9bd85a1573","slug":"retired-employee-dies-from-corona-wife-serious-muzaffarnagar-news-mrt5126878108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बीएसएनएल कर्मी की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बीएसएनएल कर्मी की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन
कोरोना से रिटायर कर्मचारी की मौत, पत्नी गंभीर
मुजफ्फरनगर। कोरोना से मरीजों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को कोरोना से सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक कोरोना से 89 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, जनपद में 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 27 मरीज ठीक हुए हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि गांधी कॉलोनी के लाल बाग निवासी 57 वर्षीय बीएसएनएल कर्मचारी और उसकी पत्नी मंगलवार को जांच में कोरोना पॉजिटिव आए थे। दोनों को बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर बुधवार को बीएसएनएल कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी का उपचार चल रहा है। बीएसएनएल कर्मचारी सिटी कार्यालय पर कार्यरत थे। उसने हाल में ही वीआरएस ले लिया था। उधर, बुधवार को कराए गए एंटीजन टेस्ट में 26 नए मरीज मिले, जबकि 27 मरीज ठीक हुए। शहरी क्षेत्र में 19, मखियाली क्षेत्र में दो, खतौली में तीन, मोरना में एक, बुढ़ाना में एक मरीज मिला है। शहर में भरतिया कॉलोनी में पांच, कंबल वाला बाग, महिंद्रा एटूजेड, मोती महल में दो, खालापार, द्वारिकापुरी, ब्रहमपुरी, सिविल लाइन, आर्य समाज रोड, आवास विकास, भोपा रोड, गांधीनगर, सिद्धार्थ कॉलोनी में कोरोना के मरीज मिले है। जनपद में अब भी 385 एक्टिव मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है। अब तक 6702 कोरोना के केस मिल चुके हैं, जिनमें से 6229 मरीज ठीक हो चुके हैं।
-