फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resurrection work of Nagin river origin

नागिन नदी उद्गम स्थल का पुनर्जीवन कार्य शुरू

Wed, 09 Oct 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Resurrection work of Nagin river origin
1-खतौली के गांव अंतवाड़ा में नागिन नदी के उदगम स्थल की खुदाई कराने को नारियल फोड़ का शुभारंभ करते ए - फोटो : KHATAULI
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव अंतवाड़ा में नीर फाउंडेशन की ओर से अपनी नदी संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नागिन नदी उद्गम स्थल का पुनर्जीवन कार्य शुरू किया गया। एसडीएम अजय कुमार अंबिष्ट ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद जेसीबी से खौदाई कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

नीर फाउंडेशन के निदेशक रमन त्यागी के मुताबिक उनका उद्देश्य नदी का पुनर्जीवन है। इसके तहत गांव अंतवाड़ा में नागिन नदी उद्गम को विस्तार देते हुए वहां झील व रिचार्ज पिट बनाने कार्य किया जाना है। इसमें हैस्को, जिला प्रशासन, ग्राम समाज तथा नमामि गंगा टीम सहयोग कर रही है। इसका करीब 50 प्रतिशत कार्य अक्तूबर माह में पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि यहां करीब 200 रिचार्जिंग पिट बनाए जा चुके हैं। नदी की जमीन को भी कब्जामुक्त कराने का कार्य करा लिया गया था। यहां बड़े स्तर पर पौधरोपण कराने की भी तैयारी की जा रही है। उद्गम स्थल से लेकर पांच किलोमीटर की दूरी तक कोई प्रदूषण नहीं है। नीर फाउंडेशन का लक्ष्य पांच किलोमीटर तक की नदी को नवंबर माह तक स्वच्छ बहाना है। इस कार्य को देखने के लिए 18 सितंबर को पद्मश्री डा. अनिल जोशी भी गांव में पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे। नागिन नदी के उद्गगम स्थल का पुनर्जीवन कार्य पूर्ण होने के पश्चात यहां पर नदी महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed