फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Results of UP board will come today

आज आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

Fri, 26 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Results of UP board will come today
प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आज आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल आज घोषित किया जाएगा। रिजल्ट को लेकर जहां अभिभावकों में उत्सुकता है, वहीं परीक्षार्थी थोड़ा बेचैन है। जिले में इस बार 60757 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। गत वर्ष 27 अप्रैल को परीक्षाफल आ गया था। इस बार कोरोना काल के कारण लॉकडाउन रहने पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन देरी हो सका। इसी कारण परीक्षाफल भी देर से आ रहा है।
बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल इंटरमीडिएट
संस्थागत 31532 26314
व्यक्तिगत 466 2445
टोटल-- 31998 28759
कुल परीक्षार्थी 60757
बोले टॉपर
लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करो
मुजफ्फरनगर। गत वर्ष इंटरमीडिएट में जिले की दूसरी टॉपर रही छात्रा शिविका का कहना है कि लक्ष्य निर्धारित करके उसे हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है। इसके लिए रोजाना का अभ्यास करना चाहिए। रिजल्ट के वक्त थोड़ी टेंशन रहती है, उसे महसूस नहीं करना चाहिए। मेधावी बच्चों से सीख हासिल कर आगे बढ़े। गांधीनगर निवासी शिविका इन दिनों आईआईटी की तैयारी में लगी है। वह भागवंती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा रही।
विज्ञापन

मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती
मोरना। गत वर्ष हाई स्कूल के टॉपर रहे टंढेडा निवासी जयंत आर्य ने कहा के मेहनत करने वाले कभी हार नहीं मानते। जीवन में मायूसी को दरकिनार कर आगे बढ़ना चाहिए। मनमाफिक परिणाम नहीं मिलने पर विचलित न हो, ठोस इरादों के साथ लक्ष्य बनाकर अधिक मेहनत करें तो निश्चित सफलता मिलती है। शौकेंद्र धीमान के बेटे जयंत आर्य ने किसान इंटर कालेज ककरौली में गत वर्ष के हाई स्कूल परीक्षा में 90.17 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए जिला टॉप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट को लेकर तनाव में न रहे
जानसठ। गत वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल में गांव सादपुर निवासी छात्र मोहम्मद सालिम ने 90.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उसके पिता मेहराजुद्दीन ट्रैक्टर मिस्त्री है। छात्र ने हाईस्कूल परीक्षा दयावती आदर्श इंटर कालेज कैड़ी दरियापुर मोरना में दी थी। अब वह जानसठ के डीएवी इंटर कालेज का विद्यार्थी है। सालिम का कहना है कि परीक्षा में पेपर अच्छे हुए हो तो, रिजल्ट घोषित होने से पहले छात्र-छात्राओं को किसी तरह का तनाव नहीं रखना चाहिए।
जीवन में नंबर से ज्यादा ज्ञान का महत्व: यादव
मुजफ्फरनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर डीएवी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल शिव कुमार यादव का कहना है कि जीवन में नंबर से ज्यादा ज्ञान का महत्व है। सभी बच्चे मेहनत करते हैं कुछ के नंबर बहुत अच्छे आते हैं और कुछ के अपेक्षा के अनुसार नहीं आ पाते ऐसे में हताश और निराश नहीं होना चाहिए। इससे आगे भी बड़े मौके मिलेंगे जहां अच्छा करने का मौका मिलेगा।

नए संकल्प और मेहनत से आगे बढ़े विद्यार्थी: ओमानंद
मुजफ्फरनगर। शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव द्वारा जिले में स्थापित सैकड़ों कालेज में यूपी बोर्ड के हजारों छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल का बेसब्री से इंतजार है। इन शिक्षण संस्थाओं के संरक्षक एवं भागवत पीठ शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज कहते है प्रधानाचार्य, शिक्षक और अभिभावक अपने संवाद से छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाए। हर परिस्थिति में उन्हें सकारात्मक रहने की प्रेरणा दे। मानसिक दृढ़ता और लगातार प्रयास से भविष्य की राहें अवश्य खुलती है। जिन बच्चों को आशा के अनुरूप मार्क्स नहीं मिल पाते है, वे भी निराश न हो। नए संकल्प के साथ उच्च कक्षाओं में ओर मेहनत करें, उनको लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी।

स्वामी ओमानंद महाराज।

स्वामी ओमानंद महाराज।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छात्र जयंत आर्य।

छात्र जयंत आर्य।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छात्र मौहम्मद सालिम।

छात्र मौहम्मद सालिम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छात्रा शिविका।

छात्रा शिविका।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed