फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Responsibilities assigned to BJP workers

बर्फीली हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित

Sun, 10 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Responsibilities assigned to BJP workers
सर्दी में व सर्द हवाओं से बचाव के लिए ऊनी कपडों में पहनकर शिव चौक से गुजरते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बर्फीली हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बर्फीली हवा और आकाश में छाए रहे बादलों ने जिले को एक बार फिर सर्दी की चपेट में ले लिया है। रविवार को अधिकतम तापमान कम होकर 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से करीब 12 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान कम होने के कारण दिन में ठिठुरन बढ़ने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बाजारों में चहल-पहल कम रही, जो लोग घर से बाहर निकले वह गर्म कपड़ों में पूरी तरह पैक दिखाई दिए।

रविवार को सुबह से आकाश में बादल छाए रहे और पूरे दिन यही स्थिति रही। तेज ठंडी हवा चलने से लोग दिन में भी ठिठुरते दिखाई दिए। दिनभर बारिश का मौसम बने रहने और सर्द हवा चलने से लोगों ने अपने घरों में रहना ही अधिक मुनासिब समझा। लोग मजबूरी में ही अपने घर से बाहर निकले। दिन में ठंड का आलम यह रहा कि अधिकतम पारा 12.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बाजारों में कम भीड़ रही, जो लोग घर से बाहर निकले वह पूरी तरह गर्म कपड़ों में ही निकले। रविवार का दिन होने से सरकारी कर्मचारियों और निजी कंपनियों में काम करने वालों ने घर पर ही छुट्टी का आनंद लिया। बाजारों में गर्म कपड़ों और गर्म खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ही ग्राहक नजर आए। सुबह के समय बाजार ठंड के कारण जहां देर से खुले वहीं रात में जल्दी बंद हो गए। शहर में सर्दी के चलते सभी मुख्य चौराहों पर लोग अलाव से ही ठंड दूर करते दिखाई दिए।

सर्द हवाओं व कडाके की ठंड से  बचाव में ऊनी जैकेट में जाती महिलांए।

सर्द हवाओं व कडाके की ठंड से बचाव में ऊनी जैकेट में जाती महिलांए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed